अग्निशामक यंत्र Unit 5
अग्निशामक यंत्र सम्पूर्ण जानकारी साथ में वस्तुनिष्ट प्रश्न आग कितने प्रकार की होती है अग्निशामक यन्त्र क्या है अग्निशामक यंत्र कितने प्रकार के होते है किस प्रकार की आग के लिए किस प्रकार का अग्निशामक यंत्र उपयोग करना चाहिए रंग के द्वारा अग्निशामक यंत्रों की पहचान विडिओ के माध्यम से समझे - https://youtu.be/z-mmeSd04Eg आग क्या है, यह कैसे लगती है - आग जलने के लिए इन तीनों का एक साथ होना जरुरी है - ईंधन ऑक्सीजन उच्च तापमान ये तीन चीजें जहाँ एक साथ मिल जाये तो आग लग जाती है | ईंधन - कागज, लकड़ी, ज्वलनशील द्रव्य ( पेट्रोल, डीजल आदि ) एवं ज्वलनशील गैस, द्रवीय गैसें (एसिटलीन, एलपीजी आदि ) ऑक्सीजन - यह हवा में सामान्य रूप से मौजूद होती है | उच्च तापमान - ईंधन की नमी को वाष्पीकृत करने के लिए आवश्यक तापमान | इनमे से किसी भी एक की अनुपस्थिति होने पर आग नहीं लग सकती है | आइये जानते है, की आग कितने प्रकार की होती है | आग का वर्गीकरण ईंधन की प्रकृति के आधार पर आग को निम्न चार प्रकार से वर्गीकृत किया गया है - आग...